अगस्ता वेस्टलैंडः क्रिश्चियन मिशेल को 5 दिन की CBI हिरासत में भेजा गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को UAE से मंगवार को भारत लाया गया। जहां आज उसे दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, सुनवाई के दौरान CBI ने उसे रिमांड पर रखने की कोर्ट से गुहार लगाई। जिसके बाद कोर्ट ने मिशेल को 5 दिन की रिमांड पर भेजा। बता दें कांग्रेस के वक्त में हुए अगस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन वांछित था। फिलहाल रिमांड के बाद क्या होता है, इस पर सभी की निगाहें हैं।
