बिचौलिए मिशेल से फिर होगी पूछताछ ! कोर्ट ने जेल प्रशासन से मांगा जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगुस्टा वेस्टलैंड केस में ED को क्रिश्चियन मिशेल से आगे पूछताछ की इजाजत मिल सकती है। पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। वहीं क्रिश्चियन मिशेल ने मानसिक उत्पीड़न की बात कही है। जेल में मिशेल को कश्मीरी आतंकी और करीब 160 लोगों के साथ वाले वॉर्ड में रखा गया है। जिसके चलते उसने ये बात कही।
