अहमदाबाद: ISRO में लगी आग, आनन-फानन में हरकत में आई सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद स्थित Indian Space Research Organisation यानि ISRO संगठन में आग लग गई है। आग इतनी भयंकर है कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां भी आग पर काबू पाने में नाकामयाब साबित हो रही हैं। फिलहाल फायर बिग्रेड की टीमों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं इस सेंटर में मई में भी आग लगी थी। तब एक एंटीना को नुकसान पहुंचा था और CISF का एक जवान झुलसा था। बता दें ISRO स्पेस के लिए काम करता है।
