2 दिन की पुलिस कस्टडी में एक्टर एजाज खान, ड्रग्स लेने के लगे हैं आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: www.in.com
एक्टर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान को मुंबई की नारकोटिक्स पुलिस ने ड्रग्स के साथ बीती रात बेलापुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था। उनके पास से बैन हो चुके नशीले पदार्थ Ecstasy की 8 गोलियां बरामद हुईं थी। आज इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एजाज खान के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उन्हें 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। आपको बता दें 2.3 ग्राम वजनी उन 8 गोलियों की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 2.2 लाख रुपए है।
