UP: आतंकी कसाब के जाति और निवास प्रमाण-पत्र औरैया से जारी, प्रशासन में हडकंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब का कथित तौर पर UP के औरेया में जाति और निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। मामला उजागर होते ही जिला प्रशासन ने ये प्रमाण पत्र रद्द कर दिए और लेखपाल को निलंबित कर दिया। ऑनलाइन आवेदक के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला बिधूना तहसील के अम्बेडकर नगर गांव का है। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को होटल ताज पर हमला हुआ था। जिसमें दोषी पाए जाने पर कसाब को 26 नवंबर 2012 को फांसी दी गई।
