आज हो रही है देश की सबसे बड़ी शादी, दुल्हन की तरह सजा एंटीलिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। ग्रैंड वेडिंग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। जियो वर्ल्ड सेंटर और अंबानी निवास एंटीलिया दुल्हन की तरह सज गया है। आकाश की बारात दोपहर 3.30 बजे मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर जाएगी, जिसके बाद शादी की रस्में शुरू होंगी।
