कमल हासन की छोटी बेटी की प्राइवेट तस्वीरें हुईं वायरल, परेशान एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
कमल हासन की एक्ट्रेस बेटी अक्षरा हासन साइबर क्राइम का शिकार हो गईं। किसी ने उनके पर्सनल फोटो हैक कर लिए और वायरल कर दिए। अक्षरा ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में कराई है। हाल ही में उनके पर्सनल फोटोग्राफ इंटरनेट पर वायरल हो गए। इसके बाद उन्हें पता चला कि वे साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। अपनी खुद की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से अक्षरा हासन बहुत आहत हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे लेकर दर्द बयां किया है।
