टेस्ट क्रिकेट से संयास लेने से पहले आखिरी पारी में इतिहास बना गए एलिस्टर कुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Fox Sports
सोमवार को लंदन के ओवल मैदान पर एलिस्टर कुक ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर से संयास लेने से पहले एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। कुक ने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर के 12400 रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे अधिक रन 12400 कुमार संगाकारा के नाम थे, जिसे तोड़ते हुए एलिस्टर कुक अब इस मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं।
