अलीम डार ने लॉर्ड्स में स्टीव बकनर की बराबरी की, अब बड़े रिकॉर्ड की ओर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ICC
अलीम डार ने कल सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने के वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने ये मुकाम लॉडर्स मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में हासिल किया। ये अलीम डार का बतौर अंपायर 128वां टेस्ट मैच है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद डार ने कहा- मेरे आदर्श स्टीव बकनर के बराबर टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
