हिंदू महासभा की नेता पूजा पांडेय और उसका पति गिरफ्तार, राष्ट्रपिता गांधी के पुतले को मारी थी गोली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने के मामले में पुलिस ने हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टप्पल से दोनों को गिरफ्तार किया। 31 जनवरी को पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 2 अन्य आरोपी मनोज और अभिषेक को पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूजा पर महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के आरोप हैं।
