डॉक्टर पायल तडवी आत्महत्या केस में तीनों आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में डॉक्टर पायल तडवी ने रैंगिग और जातीय टिप्पणी किए जाने से परेशान होकर 22 मई को खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में 3 महिला डॉक्टर्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकिता लोखंडवाला, हेमा आहुजा और भक्ति मेहर हैं। पायल की आत्महत्या के बाद से ही तीनों फरार थीं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पायल के अनुसूचित जनजाति का होने को लेकर मानसिक रूप से प्रताडित करते थे।
