अरुणाचल प्रदेश: भारत-चीन बॉर्डर पर सेना ने पकड़ा पाकिस्तानी जासूस, पूछताछ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
सेना ने जासूस होने के शक में आज एक युवक को अरुणाचल प्रदेश के भारत-चीन बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। ये व्यक्ति सेना में फॉरवर्ड बेस में कुम्हार था। सेना ने इस युवक का नाम निर्मल राय बताया है, जो तिनसुकिया जिले के अंबिकापुर गांव का है। निर्मल राय अक्टूबर 2018 से अरुणाचल के अंजाव में सेना के लिए कुम्हार का काम कर रहा था। निर्मल को दुबई में बैठे पकिस्तान के हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
