आज पहला जत्था करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन, बालटाल बेस कैंप से रवाना हुए 1617 श्रद्धालु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच अमरनाथ की पवित्र यात्रा आज से शुरू हुई। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बम-बम भोले के नारों के साथ बालटाल बेस कैंप से रवाना हुआ। पहले जत्थे में 1617 श्रद्धालु आज सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। जत्थे में 1174 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्चे और 49 साधु-संत हैं। इस बार यात्रा के लिए देशभर से 1.6 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है।
