Amazon CEO ने अखबार द्वारा खुद की अंतरंग तस्वीरें छापने पर बताया 'राजनीतिक अजेंडा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिनों अमेरिका के एक टैबलॉयड न्यूजपेपर में जेफ बेजॉस के तलाक पर बड़ा दावा किया गया था। बता दें अखबार ने बेजोस के किसी अन्य महिला के साथ संबंधों का रिपोर्ट में जिक्र किया था। बेजोस ने उन तस्वीरों से अखबार द्वारा खुद को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साथ ही बेजोस ने कहा कि इसके पीछे गहरा राजनीतिक अजेंडा छिपा है। गौरतलब है कि जेफ बेजोस एक फॉर्मर टीवी एंकर लॉरेन सांचेज के साथ डेटिंग कर अपनी पत्नी को धोखा देते पकड़े गए थे।
