अमेजन की आग ने रोका फुटबॉल मैच, मैदान में धुआं ही धुआं, प्लेयर्स को देखने और सांस लेने में दिक्कत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
ब्राजील में अमेजन के जंगल की आग के चलते फुटबॉल मैच तक रुका। मैच के दौरान आग का इस कदर धुआं उठा कि खेल को 7 मिनटों तक के लिए रोकना पड़ा। दोनों टीमों के बीच महज 6 मिनट का ही खेल हुआ कि मैदान धुएं से भर गया। प्लेयर्स को देखने और सांस लेने तक में दिक्कत हुई। दुनिया की सबसे भीषण आग मैदान से ज्यादा दूर नहीं थी।
