x

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन में फंसे अंबाती रायडू, 14 दिन में ICC करेगी जांच

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

इंडियन क्रिकेटर अंबाती रायडू संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन मामले में फंसते दिख रहे हैं। बता दें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में रायडू के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया गया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में अंबाती रायडू ने 2 ओवर की गेंदबाजी की थी। इन दो ओवरों में उन्होंने 13 रन दिए थे, जबकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हो पाया था। मो. शमी के स्थान पर गेंदबाजी करने आए रायडू का एक्शन संदिग्ध पाया गया है।