अमेरिका और स्वीडन प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फीफा महिला फुटबॉल विश्वकप में अमेरिका और स्वीडन ने क्रमश: चिली और थाईलैंड को हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अमेरिका ने चिली को 3-0 से हराया। मैच में अमेरिका के लिए कार्ली लॉयड ने दो गोल किए और इसी के साथ वे लगातार छह विश्वकप मैचों में गोल करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। वहीं स्वीडन ने थाईलैंड को 5-1 से हराया। स्वीडन के पांच खिलाड़ियों ने 1-1 गोल किए।