ओबामा-क्लिंटन समेत कई अमेरिकी नेताओं पर हमले की साजिश, भेजे बम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: CNN
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन के घर पर बम मिला है। इसकी जानकारी अमेरिका खुफिया सेवा सीक्रेट सर्विस ने दी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भेजे गए पैकेज संभावित विस्फोटक उपकरण के रूप में पहचाने गए। जिन नेताओं को बम भेजे गए उनमें ओबामा-क्लिंटन समेत 7 डेमोक्रेट्स शामिल हैं। बता दें पैकेज पर भेजने वाले के नाम की जगह डेमोक्रेट पार्टी की नेशनल कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डेबी शुल्ज का नाम लिखा है।
