अमेरिका ने किया तहरीक-ए-तालिबान के नेता को वैश्विक आतंकी घोषित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के नेता मुफ्ती नूर वली मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किया। ये आतंकी संगठन कई आत्मघाती धमाकों और सैकड़ों नागरिकों के कत्लेआम के लिए जिम्मेदार है। अमेरिका टीटीपी को पहले ही वैश्विक आतंकवादी समूह के रूप में नामित कर चुका है। आतंकी मसूद को जून 2018 में पूर्व टीटीपी प्रमुख मुल्ला फजलुल्लाह की मृत्यु के बाद टीटीपी का सरगना बनाया गया था।
