90 महिलाओं से रेप कर कत्ल करने वाला ये है अमेरिका का सबसे खतरनाक सीरियल किलर!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Tennessean
अमेरिका के एक सनकी ने सालों पहले 90 महिलाओं के साथ रेप के बाद उनकी हत्या की बात कबूली है। 78 साल के सैमुअल लिटल ने बीते 5 दशक में 90 से ज्यादा मर्डर की बात कबूल की है। जांचकर्ता इनमें से 30 हत्याओं से जुड़े सबूत जुटा चुके हैं, बाकियों पर शक की कोई वजह नहीं है। लिटल ज्यादातर गरीब और ड्रग्स व शराब के नशे की आदी महिलाओं को शिकार बनाता था। बता दें पूर्व बॉक्सर लिटल इतनी ताकत से पंच मारता था कि महिलाओं की रीढ़ की हड्डी टूट जाती थी।
