अमेरिका: मां कर रही थी पूरी रात पार्टी और बच्चियां की दम घुटने से हो गई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
US के टेक्सास में एक महिला की लापरवाही से 2 बच्चियों की मौत हो गई। दरअसल, महिला अपनी दोनों बच्चियों को गर्म कार में बंदकर रातभर पार्टी करने चली गई, जिससे दम घुटने के चलते दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इस मामले पर कोर्ट ने उसे 40 साल की जेल की सजा सुनाई है। महिला ने अपने बचाव में कहा- उसकी दोनों बच्चियों की मौत फूलों की तेज महक से हुई, उन्हें सांस की प्रॉब्लम आ गई थी। बता दें कार के 90 डिग्री तापमान में बच्चियों की मौत हुई।
