अमेरिका के इस व्यक्ति ने अकेले अंटार्कटिका पार कर रचा इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram@colinobrady
अमेरिका का एक जांबाज किसी तरह की मदद के बगैर अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बन गया है। 33 वर्षीय कोलिन ओ’ब्रैडी को उत्तर से दक्षिण तक बर्फ की चादर से ढके इस महाद्वीप की करीब 1,600 km. की यात्रा पूरी करने में 54 दिन लगे। अंतिम 77.5 मील की यात्रा 32 घंटे में पूरी कर कोलिन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि मैंने अकेले अंटार्कटिका महाद्वीप को पार करने वाला इतिहास में पहला व्यक्ति बनने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।
