अमेरिकी एथलीट ने बाधा दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी एथलीट और ओलंपिक चैंपियन 29 वर्षीय डालियाह मोहम्मद ने यूएस नेशनल चैंपियनशिप में 52.20 सेकंड का समय निकालकर महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने रूस की यूलिया पेचोनकीना (52.34 सेकंड) के 2003 में बनाए गए रिकॉर्ड में 0.14 सेकंड का सुधार कर अपने नाम कर लिया। उन्नीस साल की सिडनी मैक्लॉलिन (52.88 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहीं।