x

कपिल देव की '83' में रणवीर के साथ दिखेगा ये पंजाबी सिंगर, बनेगा बलविंदर सिंह संधू

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Instagram@ammyvirk

कबीर खान की फिल्म '83' भारत के पहले विश्व कप जीत की कहानी है। अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली फिल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह होंगे। इसके अलावा पंजाबी एक्टर-सिंगर एमी विर्क '83' में तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू की भूमिका निभाएंगे। एमी ने ट्विटर पर लिखा- सत श्री काल... आप सभी ने मुझे बेहद प्यार दिया और मैं बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हूं... शुकर वाहेगुरु...। बता दें कि '83' की बाकी कास्ट जल्द फाइनल होगी।