शोपियां में सुरक्षाबलों और 4 से अधिक आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक करीब 4-6 आतंकियों को शोपियां के जैनापोरा में सुरक्षाबलों ने भारी गोलीबारी में घेर रखा है। आतंकियों की फायरिंग के जवाब में सुरक्षाबल बराबर कॉम्बिंग कर रहे हैं। इससे पहले आतंकियों ने बीते दिन सुरक्षाबलों पर बडगाम में ओपन फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में 2 आतंकी मारे गए थे। जबकि बडगाम में आज हुई कार्रवाई में एक अन्य आतंकी भी मारा गया।
