कर्नाटक: रायचूर में पेड़ से लटका मिला 23 वर्षीय इंजिनियरिंग छात्रा का अधजला शव, शहर में जनाक्रोश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कर्नाटक के रायचुर में 13 अप्रैल से लापता 23 वर्षीय इंजिनियरिंग छात्रा का शव 16 अप्रैल को पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद इलाके में भारी प्रदर्शन हुआ। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। महिला का शव पूरी तरह से जला हुआ था। शव के पास सुसाइट नोट बरामद हुआ। सुसाइट नोट में लिखा था; परीक्षा में कम अंक आने के कारण उसने अपनी जान खुद ली है।
