बुलंदशहर बवाल: पत्थरबाजी होने पर पुलिस ने किया था लाठी चार्ज, ADG लॉ ऐंड ऑर्डर ने दी सफाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
आज हुए बुलंदशहर बवाल पर ADG लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा कि- खेत में गोवंश का शव मिला था, ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्होंने शव को एक ट्रैक्टर में रख रास्ता बंद किया और पुलिस पर पत्थरबाजी की। फिर पुलिस ने जवाब में लाठी चार्ज किया। इस पत्थरबाजी में 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं सुमित नाम के एक स्थानीय युवक की भी गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हमारी जांच जारी है कि गोली किसने चलाई थी?
