आंध्र प्रदेश में एंबुलेंस से 1813 किलो गांजा जब्त, गोवा में 4 रूसी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आंध प्रदेश के विशाखापट्टनम में नशे के एक बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। जहां एक एंबुलेंस से 1813 किलो गांजा पकड़ा गया है। इस गांजे की बाजार में कीमत 2 करोड़ 71 लाख, 95 हजार रुपये बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश DRI की कार्रवाई में ये गांजा पकड़ा गया है। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य मामले में गोवा में पुलिस ने 4 रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों से 12 लाख 12 हजार रुपये मूल्य की नारकोटिक्स भी जब्त की गई है।
