ब्रिटिश इन्वेस्टर से गुस्साए झुनझुनवाला, कहा- भारत से जाओ और पाकिस्तान में जाकर इन्वेस्ट करो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वॉरेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ब्रिटेन के एक निवेशक द्वारा भारत में बेरोजगारी को लेकर बार-बार सवाल करने पर झुंझला गए। उन्होंने ब्रिटेन के उस निवेशक इतना तक कह दिया कि अगर उन्हें भारत में रोजगार की कमी को लेकर संदेह है तो पाकिस्तान में जाकर निवेश करें। एक ऐसा समय आया जब गुस्से में झुनझुनवाला ने ब्रिटेन के निवेशक को चुप रहने तक को कह डाला।
