अंजलि देवी ने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा की अंजलि देवी ने 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अंजलि ने 51.53 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गुजरात की सरिताबेन गायकवाड़ (52.96 सेकेंड) और केरल की जिस्ना मैथ्यू (53.08 सेकेंड) को पछाड़ा। अंजिल पिछले साल सितंबर में भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में 51.79 सेकेंड के प्रयास के साथ पहले ही विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।