3 स्थान चढ़कर अंकिता रैना ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ WTA रैंकिग, एक पायदान फिसले प्रजनेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने बीते दिन जारी डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 3 स्थानों के उछाल के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 165वीं रैंकिंग हासिल की, जबकि पुरूषों में प्रजनेश गुणेश्वरन 1 स्थान के नुकसान के साथ 103वें स्थान पर हैं। पिछले हफ्ते 168वें स्थान पर काबिज अंकिता रैना के नाम 346 रेटिंग अंक है। शीर्ष 200 खिलाड़ियों में अंकिता इकलौती भारतीय है। उनके बाद करमन कौर थांडी (211) और प्रांजला यादलापल्लि (293) का नंबर आता है।
