आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Indian Express
आस्ट्रेलिया दौरे को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। चयनित हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंडना (उप-कप्तान), मिथाली राज, जेमीमा रॉड्रिग्स, वेद कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्तराकर, अरुंधती रेड्डी शामिल हैं। इंडियन वुमेंस क्रिकेटर्स T-20 मुकाबलों में कंगारु टीम की क्रिकेटर्स से भिड़ेगी।
