जापान में एक और परमाणु संयंत्र किया जाएगा बंद
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Japan Times
जापान में जल्द ही एक और परमाणु संयंत्र बंद कर दिया जाएगा। बिजली उत्पादक कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर (TEPCO) फुकुशिमा दायनी न्यूक्लियर स्टेशन को बंद करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में जुलाई के आखिर तक आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बता दें कि 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण दाइची संयंत्र में भारी तबाही हुई थी जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था।
