अंसल ग्रुप के मालिक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गरीबों के पैसे के साथ-साथ फौजियों को भी लुभावनी स्कीमों के लालच में फंसाकर पैसे हड़पने के आरोपी सुशील अंसल बेटे के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लन्दन भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अंसल ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। लखनऊ पुलिस ने इनके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था।
