मुख्य सचिव मारपीट मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
दिल्ली चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश मारपीट केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। मारपीट मामले में दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल के साथ ही मनीष सिसोदिया अौर 13 अन्य विधायकों को भी जमानत मिली है। इनमें अमानतुल्लाह खान, प्रकाश जरवार, राजेश ऋषि, नितिन त्यागी, प्रवीण कुमार, अजय दूत, संजीव झा, ऋतू राज, राजेश गुप्ता, मदन लाल, दिनेश मोहनिया शामिल हैं।
