भ्रष्टाचार निरोधक संस्था लोकपाल ने मई महीने में किया 480 शिकायतों का निस्तारण
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भ्रष्टाचार निरोधक संस्था लोकपाल ने इस साल मई तक मिली 480 शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। इनमें से कोई शिकायत भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं थीं।जबकि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतें सुनने के लिए किया गया है।अतः लोकपाल ने अपील करते हुए कहा,'नागरिकों को सलाह दी जाती है कि पेंशन, सेवा संबंधी मुद्दों और सार्वजनिक शिकायतें संबंधित विभागों के आधिकारिक पोर्टलों या वेबसाइटों पर दी जानी चाहिए न कि लोकपाल को।'
