बेडरूम की प्राइवेट बातों को अब नहीं सुनेगा Apple और Google
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बेडरूम की बातों को सुनने के विवाद का सामना करने के बाद अब गूगल और एप्पल ने यूजर्स की बातचीत को सुनना बंद कर दिया है. दरअसल एप्पल ने कुछ समय के लिए वर्चुअल असिस्टेंट Siri की रिकॉर्डिंग रोकने का फैसला किया है, जिसमें सिरी यूजर्स की रिकॉर्डिंग को क्वालिटी कंट्रोल के लिए सुना करती थी. वहीं गूगल ने भी कुछ समय के लिए Google Assistant की रिकॉर्डिंग्स सुनने वाला प्रोग्राम रोकने की घोषणा की.
