LoC पर पाक की BAT का हमला नाकाम, 2 पाक सैनिक किए ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साल 2018 खत्म होने को है लेकिन पाक नापाक हरकतें बंद नहीं कर रहा। बीते दिन पाक ने फिर सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की। सेना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के मंसूबों को नस्तेनाबूद किया और 2 पाक सैनिकों को मार दिया। नए साल के मौके पर पाकिस्तान भारतीय सेना पर बड़े हमले की फिराक में था। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर को बैट की टुकड़ी घने जंगलों का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थी।
