अम्मा की मौत की जांच में जुटे अरुमुघस्वामी आयोग की अवधि 4 महीने बढ़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
तमिलनाडु सरकार ने अरुमुघस्वामी आयोग की अवधि को 4 महीने तक बढ़ा दिया है। अरुमुघास्वामी आयोग पूर्व CM जयललिता की मौत की जांच कर रहा है। तमिलनाडु सरकार ने दिसंबर 2017 और जून 2017 में आयोग के कार्यकाल को दो बार पहले भी बढ़ा दिया था। अपोलो अस्पताल का CCTV कैमरा बंद कराने के मामले के जांच इसी आयोग के अध्यक्ष ए अरुमुघस्वामी की अगुवाई में हो रही है। जांच आयोग इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर जयललिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
