एशेज टेस्ट में रोरी बर्न्स ने की अनोखी बल्लेबाजी, बनाया ये खास रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स एशेज के पहले टेस्ट में 10वें ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच में पांचों दिन बल्लेबाजी की। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोरी ने मैच के तीसरे दिन शतक लगाया था। जबकि 5वें दिन उन्होंने 11 रन बनाए थे। बात करें भारतीय खिलाड़ियों की तो एमएल जयसिम्हा, रवि शास्त्री और चेतेश्वर पुजारा ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट के पांचों दिन बल्लेबाजी की हो।
