स्मिथ को गर्दन पर लगी आर्चर की बाउंसर, मैदान पर पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक गेंद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के कान के नीचे गर्दन पर जा लगी। जिससे सभी खिलाड़ी सकते में आ गए। आर्चर की 148 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद लगने से स्मिथ मैदान पर गिर गए और थोड़ी देर बाद रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। उन्हें जब गेंद लगी तब वो 152 गेंदों पर 80 रन बना चुके थे।
