आशीष पांडे की जमानत याचिका खारिज, मैजिस्ट्रेट कोर्ट से भी नहीं मिली थी जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आशीष पांडे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष को 14 अक्टूबर को दिल्ली के हयात होटल में बंदूक लहराते हुए देखा गया था। साथ ही उस पर एक महिला से होटल के टॉयलेट में बंदूक के दम पर बदसलूकी के आरोप भी लगे हैं। इससे पहले मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने शनिवार को उसे जमानत देने से मना करते हुए कहा कि FIR को देखने से आरोपी में हथियार होने का घमंड और अहंकार साफ झलक रहा है।
