एशिया कप-2018: सुपर-4 मुकाबले में M S Dhoni ने फिर से किया कप्तानी का आगाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV Sports
अफगानिस्तान आज दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। वहीं एम एस धोनी 696 दिनों बाद एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। एक कप्तान के तौर पर धोनी का यह 200वां वनडे मैच होगा। आज के मुकाबले में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं।
