एशिया कप 2018: आज भिड़ेंगे पाक-बांग्लादेश, फाइनल में होगा भारत से मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Match Prediction
एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में आज बांग्लादेश और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच शाम पांच बजे अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला किसी सेमीफाइनल से कम नहीं होगा, क्योंकि एशिया कप टूर्नामेंट में दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं। अब इनमें से जो भी टीम बाजी मारेगी, वो ही फाइनल में पहुंचेगी। भारत जहां पहले ही फाइनल में है, वहीं आज जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी।
