भारत की हैट्रिक, एशियन गेम्स चैंपियन जापान को चटाई धूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
भारतीय पुरूष हाकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्राफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम जापान को 9-0 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। इससे पहले भारत, पाकिस्तान और ओमान को हरा चुका है। जापान के खिलाफ भारत के 6 खिलाड़ियों ने गोल दागे। बता दें भारत इस टूर्नामेंट में 9 अंकों के साथ टॉप पर कब्जा बनाए हुए है।
