एक्ट्रेस बनने उत्तराखंड से मुंबई आई थी युवती, निर्माता-संगीतकार ने किया रेप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रोड्यूसर करन वाही और संगीतकार एमएस नागर पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया। 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि करन के घर में उसे 18 घंटे तक बंद रखा गया और दोनों आरोपियों ने उसका रेप किया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। रेप साबित होने पर दोनों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज हो सकता है। पीड़िता अभिनेत्री बनने के लिए मुंबई आई थी।
