असम: जहरीली शराब पीने से 123 की मौत, 125 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
असम के जोरहाट और गोलाघाट में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 123 तक पहुंच गई। लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों का सिलसिला गुरुवार रात शुरू हुआ था। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जोरहाट मेडिकल अस्पताल का दौरा करने के बाद कहा कि 125 से ज्यादा बीमार लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनके इलाज के लिए डिब्रूगढ़ और तेजपुर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को बुलाया गया है। दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
