असम: 2 महिलाएं 1.667 किलो वजनी 10 करोड़ के हीरे के साथ गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम के हैलाकांडी में असम राइफल्स ने मोनिया संगमा और मिनाती संगमा नामक 2 महिलाओं से 1.667 kg. वजनी हीरा जब्त किया। हैलाकांडी से 9 Km. दूर मोनाचेरा में सुरक्षाबलों को एक ऑटो-रिक्शा पर शक हुआ, जिसकी तलाशी में उन्हें एक बैग से ये हीरा बरामद हुआ। बाजार में हीरे की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई गई। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से हीरे के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।
