असम: बस दुर्घटना में गुवाहटी में 7 लोगों की मौत, 20 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
असम के गुवाहटी और मुक्कलमुआ एक बस अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी। बस के तालाब में गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही हैं। अनियंत्रित बस असम स्टेट ट्रांस्पोर्ट कॉरपोरेशन की थी। खबर लिखे जाने तक स्थानीयों लोगों की मदद से तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस से मृतकों और घायलों को निकाला जा रहा था। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
