असम: गोलाघाट में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आकंड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम के गोलाघाट में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि सभी ने जहरीली शराब पी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ता देख उन्हें गोलाघाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि जांच में पता चला है कि जहरीली शराब की वजह से सभी मौतें हुई हैं। 4 लोग अस्पताल मृत लाए गए थे, जबकि 12 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। इस हादसे के बाद से प्रशासन में हडकंप मचा है।
